{"_id":"6a0c9f752f2b62412f0ef8a9","slug":"two-brothers-along-with-their-friends-vandalized-the-plot-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70342-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो सगे भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर प्लॉट में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो सगे भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर प्लॉट में की तोड़फोड़
विज्ञापन
-कमरा और बाउंड्री वॉल ढहाकर क्रेन से रखा लोहे का कंटेनर, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के दो सगे भाइयों ने अपने 20-25 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक महिला के प्लॉट में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने प्लॉट के अंदर बने कमरे और बाउंड्री वॉल को पूरी तरह तोड़ दिया। इसके बाद क्रेन की मदद से एक बड़ा लोहे का कंटेनर रख दिया, ताकि जमीन पर अवैध कब्जा किया जा सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सराय ख्वाजा निवासी राखी गोयल पत्नी अमन गोयल ने दी शिकायत में बताया कि उनका सराय ख्वाजा में एक प्लॉट है। 17 मई की रात लगभग 10:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि सराय ख्वाजा के बजरंग चौक निवासी दो सगे भाई घनश्याम उर्फ भोला शर्मा और हृदय शर्मा उर्फ कल्लू अपने साथ 20 से 25 अन्य साथियों को लेकर प्लॉट में तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जब राखी गोयल अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी वहां से भाग चुके थे। पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 18 मई को आरोपी घनश्याम, हृदय शर्मा और उनके 20-25 अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।