{"_id":"69e0c34173cf3548fe02fa7a","slug":"two-bank-employee-from-faridabad-arrested-for-committing-cyber-fraud-worth-4-crore-rs-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में चार करोड़ का फ्रॉड: निवेश के नाम पर झांसा, दो कर्मचारी निकले ठग; ठगों के लिए खुलवाए थे बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में चार करोड़ का फ्रॉड: निवेश के नाम पर झांसा, दो कर्मचारी निकले ठग; ठगों के लिए खुलवाए थे बैंक खाते
Thu, 16 Apr 2026 04:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:39 PM IST
सार
Cyber Fruad In Faridabad: फरीदाबाद के एक बैंक के दो कर्मचारियों ने शेयर बाजार निवेश के बहाने चार करोड़ रुपये की ठगी की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने साइबर ठगों के लिए बैंक खाते खुलवाए थे।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सिस बैंक की पानीपत शाखा के दो कर्मचारियों को साइबर ठगी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपियों पर शेयर बाजार में निवेश के बहाने लोगों से ठगी करने का आरोप है। इन बैंक कर्मचारियों ने ठगों के लिए कई बैंक खाते खुलवाने में मदद की थी। इन्हीं खातों का उपयोग ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया गया। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान शुभम और कमल कांत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे इस ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन खातों को खुलवाने में बैंक के आंतरिक नियमों का पालन किया गया था या नहीं। यह साइबर ठगी का मामला काफी बड़े पैमाने पर फैला हुआ प्रतीत होता है।
विज्ञापन