{"_id":"687ccccd24a1b1881f0f2714","slug":"two-arrested-with-gun-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116352-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी काबू, दो देशी कट्टे और चार कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी काबू, दो देशी कट्टे और चार कारतूस बरामद
विज्ञापन
अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी काबू, दो देशी कट्टे और चार कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण पुत्र सतवीर, निवासी भाटिया कॉलोनी (हाल कृष्णा कॉलोनी) पलवल और अमित पुत्र रोहताश, निवासी दुकड़िया मोहल्ला पलवल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर पलवल में मामला दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक ने बताया कि 19 जुलाई को एएसआई श्रीचंद अपनी टीम के साथ सोहना रोड पलवल पर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तरुण और अमित सैनी नर्सरी के पास अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी में तरुण की पैंट से कट्टा और तीन कारतूस तथा अमित की लोअर से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।