फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested, including the prime accused of an extortion gang.

Faridabad News: अवैध वसूली करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the prime accused of an extortion gang.
मुख्य आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और जबरन वसूली के 12 मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ मंडी क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों से अवैध वसूली, बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में डबुआ थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नेत्रपाल उर्फ नेत्र निवासी गांव भाखरी और मन्नू निवासी डबुआ कॉलोनी के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में मंगलवाल को जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक किशोर सहित तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गिरोह का सरगना नेत्रपाल डबुआ मंडी क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों से अवैध वसूली का काम अपने साथियों बोंचा और मन्नू को लगाया हुआ था। आरोप है कि वसूली के पैसे नहीं देने पर बोंचा, मन्नू और मोहित ने शिकायतकर्ता राहुल व उसके साथी जितेंद्र को बंधक बनाया और मारपीट की। पुलिस के अनुसार नेत्रपाल आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और जबरन वसूली समेत 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed