{"_id":"62eff111191d9a4f0864102c","slug":"two-arrested-for-stealing-bikes-on-demand-faridabad-news-noi66378030","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: पुलिस ने दो बाइक चोर किए गिरफ्तार, ऑन डिमांड करते थे वाहन की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: पुलिस ने दो बाइक चोर किए गिरफ्तार, ऑन डिमांड करते थे वाहन की चोरी
Sun, 07 Aug 2022 10:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:36 PM IST
सार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र से चोरी की थी। वह उसे बेचने के लिए पलवल जा रहे थे। आरोपी महाबीर ने इसके लिए पहले से ही ग्राहक तैयार कर रखा था। आरोपियों के पास जैसे ही बाइक की मांग आती, वह चोरी करने निकल पड़ते थे।
विज्ञापन
दो बाइक चोर गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने दो वाहन चोरों को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ऑन डिमांड वाहनों की चोरी करते थे। इससे उन्हें चोरी के वाहनों को खपाने में कठिनाई नहीं आती थी। आरोपी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र से बाइक चुराकर उसे बेचने पलवल जा रहे थे।
विज्ञापन
जेसीबी चौक पर रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के हरकेष नगर निवासी सूरज व पलवल के गांव सिलौटी निवासी महाबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। चोरी के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि टीम शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जेसीबी चौक पर मौजूद थी। दिल्ली की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक उल्टी दिशा में भगाने लगे। दोनों को भागता देख पुलिस ने उनका पीछा किया। हड़बड़ाहट में आरोपियों की बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास बाइक के कागजात नहीं थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र से चोरी की थी। वह उसे बेचने के लिए पलवल जा रहे थे। आरोपी महाबीर ने इसके लिए पहले से ही ग्राहक तैयार कर रखा था। आरोपियों के पास जैसे ही बाइक की मांग आती, वह चोरी करने निकल पड़ते थे।