{"_id":"6a401db857b9db0aad0dec77","slug":"two-arrested-for-running-over-a-youth-with-a-car-and-firing-in-the-air-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73415-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक पर कार चढ़ाने और हवाई फायरिंग के मामले में दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक पर कार चढ़ाने और हवाई फायरिंग के मामले में दो धरे
विज्ञापन
वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी बरामद, अन्य की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एवीटीएस ने तिगांव थाना क्षेत्र में युवक पर कार चढ़ाने के प्रयास और हवाई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी ने आरोपी भविष्य उर्फ भोला और लक्ष्य उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। पुलिस ने भविष्य उर्फ भोला को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं लक्ष्य उर्फ लक्की को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, गांव भुआपुर निवासी रविंद्र की शिकायत पर थाना तिगांव में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 जून की शाम करीब आठ बजे स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक उनके घर के बाहर तेज रफ्तार से चक्कर लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके भतीजे पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि उसी रात भविष्य उर्फ भोला, राहुल उर्फ दौला, नवनीत, लक्ष्य और अन्य साथी दोबारा शिकायतकर्ता के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करने के साथ हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। पूछताछ में भविष्य ने बताया कि विरोध होने पर विवाद बढ़ गया और उसने कार से शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्य को चोट पहुंचाने का प्रयास किया। इसके बाद साथियों के साथ लौटकर हवाई फायरिंग भी की थी।