फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for hitting a policeman with a car

Faridabad News: पुलिसकर्मी को गाड़ी से टक्कर मारने के आरोप में दो गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 01:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for hitting a policeman with a car
धौज थाना इलाके में 12 अप्रैल को हुई थी वारदात
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची थी ईआरवी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके में पुलिसकर्मी को गाड़ी से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सिरोही गांव का रहने वाला सद्दाम और आलमपुर गांव का आलम शामिल है। इनसे पूछताछ में सामने आया कि 12 अप्रैल को उनका अपने गांव के ही साहिल और उसके पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसी विवाद के चलते साहिल ने कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया था। पुलिस टीम द्वारा उनको थाने में चलने के लिए कहने पर वे तैश में आ गए और गाड़ी में बैठकर पुलिसकर्मी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। स्विफ्ट गाड़ी आलम की है और वारदात के समय वही गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे और नूंह में अपने रिश्तेदारी में चले गए थे। अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दोनों को मंगलवार को पाली चौक से गिरफ्तार किया है। आलम के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास समेत 4 एफआईआर नोएडा व नूंह में दर्ज है। वह करीब डेढ़ साल पहले ही जेल से आया था। वहीं सद्दाम पर भिवाड़ी व नूंह में 2 एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों को 1 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौज थाना इलाके में ये वारदात 12 अप्रैल को हुई थी। पुलिस की ईआरवी टीम को सूचना मिली कि आलमपुर गांव में बीएसए कॉलेज के पीछे झगड़ा हो रहा है। ईआवर टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब पुलिस टीम, दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी, तो इसी दौरान एक पक्ष के सद्दाम व आलम ने एक पुलिसकर्मी राजेंद्र को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। मामले में सिपाही सोनू की शिकायत पर धौज थाना में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed