{"_id":"67b76b8ecc722ce28608a7df","slug":"two-arrested-for-giving-bank-account-to-cyber-thugs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38617-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता देने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता देने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
60-60 हजार रुपये आरोपियों ने लिए थे बैंक खाता ठगों को देने के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में दो लोगों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने यूपी अयोध्या से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी प्रियरंजन और आशुतोष बिहार चंपारण के मूल निवासी हैं। इन्होंने ठगों को बैंक खाता देने के लिए 60-60 हजार रुपये लिए थे। इसी खाते में ठगी के 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ की जा रही है। इससे पहले छह फरवरी को इस मामले में जितेंद्र शर्मा, सरफराज और राहुल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ये एफआईआर सेक्टर-87 के रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि 13 दिसंबर 2024 को फेसबुक के जरिये संपर्क करने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आने लगे। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एप डाउनलोड कराई गई। आरोपियों ने एक ग्रुप में भी जोड़ा, जिसमें 100 से अधिक लोग शामिल थे। कई लोग उन्हें हो रहे मुनाफे की डिटेल ग्रुप में शेयर करते थे। इससे आरोपियों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने भी 40 लाख 03 हजार रुपये निवेश कर दिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही रुपये वापस मिले। मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक पुलिस टीम पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।