फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for fraud involving phone hacking via APK file

Faridabad News: एपीके फाइल से फोन हैक कर ठगी, दो गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for fraud involving phone hacking via APK file
एक को भेजा गया जेल, दूसरे को पुलिस पर लिया रिमांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक करने और 1.01 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को 27 जून को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी गौतम (31) और लक्की (20) के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद गौतम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि लक्की को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार जांच में पुलिस ने गौतम और लक्की को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गौतम इस मामले में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते का खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता लक्की को उपलब्ध कराया था। ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये इसी खाते में आए थे। पुलिस ने बताया कि गौतम पांचवीं पास है और टेंपो चलाने का काम करता है, जबकि लक्की 12वीं पास है और वेल्डिंग का कार्य करता है। सेक्टर-20बी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 17 मई को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर अपनी जानकारी भरने के बाद ठगों ने उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी। जैसे ही उसने फाइल डाउनलोड की, उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये उसके बैंक खाते से 1.01 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed