{"_id":"698a2e87d021afbcea0bcd6a","slug":"two-arrested-for-duping-rs-7397-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62481-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 73.97 लाख की ठगी में दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 73.97 लाख की ठगी में दो धरे
विज्ञापन
एक आरोपी बल्लभगढ़ तो दूसरा दिल्ली के बेगमपुर का रहने वाला
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 73.97 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बल्लभगढ़ का रहने वाला पुष्कर (30) और दिल्ली के बेगमपुर का रहने वाला यश मेहन (48) वासी शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी पुष्कर बैंक खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आगे यश मेहन को दिया था। इस खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-86 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। इसके बाद ठगों द्वारा उनसे शेयर, प्री आईपीओ व बल्क डील्स में निवेश कराने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये अलग-अलग बैंक खातो में कुल 7397600 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।