फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for duping people on the pretext of providing them jobs at the airport

Faridabad News: एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी में 2 गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for duping people on the pretext of providing them jobs at the airport
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फरीदाबाद के अमर नगर का विशाल कुमार और यूपी सुल्तानपुर का योगेश कुमार शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल और योगेश दोनों मिलकर कॉलिंग का काम करते थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पास कॉल किया और उसे नौकरी देने के बहाने से अपने झांसे में लेकर 43800 रुपये ठग लिए।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत पल्ला इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 12 नवंबर को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को एवियेशन कंपनी की कर्मचारी बताकर कहा कि उनकी कंपनी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की नौकरी दिलवाने का कार्य करती है। इसके बाद शिकायतकर्ता व उसकी बहन का कॉल पर ही इंटरव्यू लिया और कुछ समय बाद उन्हें चयन होने की जानकारी दी। बाद में आरोपियों ने ड्रेस, कैंटीन कार्ड, ट्रेनिंग व अन्य औपचारिकताओं के नाम पर शिकायतकर्ता से 43800 रुपये बैंक खाते में जमा करवा लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed