फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for demanding extortion by pretending to be Manoj Mangaria's henchman

मनोज मांगरिया का गुर्गा बताकर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for demanding extortion by pretending to be Manoj Mangaria's henchman
फरीदाबाद। खुद को मनोज मांगरिया का गुर्गा बताकर व्यापारी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मूल रूप से राजस्थान निवासी साहिल व पलवल के चांदहट निवासी जय प्रकाश के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने दोनो आरोपियों को आईएमटी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि साहिल एनएचपीसी चौक स्थित एक कंपनी के शोरूम में अलॉय व्हील व अलाइनमेंट का काम करता था। साहिल का एक दोस्त अमन व्यापारी सचिन की दुकान पर अलॉय व्हील का काम करता था। कई बार आरोपी साहिल को काम अधिक होने पर शिकायतकर्ता की दुकान पर अपने दोस्त की मदद के लिए आता था। बात-बातों में आरोपी को पता लगा कि सचिन को मुआवजे के रूप में मोटी रकम मिली है। लालच में आकर सचिन ने 30 अप्रैल की रात सचिन को फोन कर मनोज मांगरिया गैंग के नाम से 10 लाख की रंगदारी मांगी। पैसे नही देने पर गोली मारने की धमकी दी। व्यापारी कि शिकायत पर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने मुख्य आरोपी सहित दो को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed