फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for cheating in the name of buying mixer grinder

Faridabad News: मिक्सर ग्राइंडर खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating in the name of buying mixer grinder
सेना का जवान बनकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेना का जवान बनकर ओएलएक्स पर मिक्सर ग्राइंडर खरीदने के नाम पर 75 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों काे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर 19 निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपना मिक्सर ग्राइंडर बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था। उसके बाद एक नंबर से उनको फोन आया। आरोपी ने खुद को कश्मीर सीमा क्षेत्र में तैनात सेना का जवान बताया। उसके बाद शिकायतकर्ता के फोन पर आर्मी पोर्टल से 10 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। जिसको क्लिक करते ही खाते से 10 रुपये कट गए। इसी तरह झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने कथित सेना के जवान के खाते में 75 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गौरव (26) व सौरव (22) निवासी जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे सौरव को दिया था तथा सौरव ने यह खाता आगे ठगों को दे दिया था। खाते में ठगी के 75 हजार 500 रुपये आए थे। दोनों आरोपी 10 वीं पास हैं व एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed