{"_id":"689a45d82df1c66cb6048871","slug":"two-arrested-for-attacking-two-brothers-with-a-knife-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49000-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो भाइयों पर चाकू से हमला करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो भाइयों पर चाकू से हमला करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके के गांव खेड़ी गुजरान की सुंदर कॉलोनी में दो भाइयों को पीटकर चाकू से हमला किया गया। आपसी कहासुनी के बाद ये विवाद हुआ। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने का आरोप उसी इलाके के रहने वाले लोगों पर लगा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दो आरोपियों सुंदर कॉलोनी निवासी सुखदेव व अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में शिकायतकर्ता अजीत ने जब आरोपी सुखदेव को गली में क्रिकेट खेलने के लिए मना किया तो उनकी कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर सुखदेव का छोटा भाई अमन भी वहां आ गया और आवेश में आकर उसने चाकू से हमला कर घायल दिया।
मामले में पुलिस को शिकायत सुंदर कॉलोनी के रहने वाले अजीत ने दी। शिकायत में बताया गया कि नौ अगस्त को सुखदेव उनकी दुकान के पास गली में क्रिकेट खेल रहा था। जब शिकायतकर्ता और उसके भाई ने वहां खेलने से मना किया तो सुखदेव के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद सुखदेव के भाई अमन ने अजीत व उसके भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।