{"_id":"6a4c01b9f0737994c8043b4a","slug":"two-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74195-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईए अधिकारी बनकर की थी 48 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईए अधिकारी बनकर की थी 48 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों अतुल (24) निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश और यतेंद्र (30) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अतुल को शिवपुरी और यतेंद्र को आगरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उसे एक अज्ञात कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हरियाणा प्रशासन, चंडीगढ़ का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके आधार कार्ड से फर्जी सिम जारी हुई है, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी कर रहे हैं और उसके नाम पर सात से आठ करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने स्वयं को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी की धमकी दी। 11 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आरोपियों ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 48 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने खाताधारक प्रशांत से बैंक खाता लेकर उसका एक्सेस टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार, अतुल स्नातक है और खेती करता है, जबकि यतेंद्र 12वीं पास है व कपड़े बेचने का काम करता है। पुलिस रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के लेन-देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।