फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused who sold bank accounts to cyber thugs arrested

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two accused who sold bank accounts to cyber thugs arrested
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने के आरोप दो लोगों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखराम व कृष्णा यूपी मैनपुरी के मूल निवासी हैं। आरोपी सुखराम को गुरुग्राम के मानेसर सेक्टर-4 से और कृष्णा को जयपुर से काबू किया गया है। आरोपी सुखराम खाताधारक से 5 हजार रुपये में खाता खरीदता फिर 10 हजार रुपये में कृष्णा को बेच देता था। कृष्णा 15 हजार रुपये में उस खाते को आगे बेच देता था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सुखराम को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी कृष्ण को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-8 बल्लभगढ़ में रहने वाली महिला को टेलीग्राम टास्क व क्रिप्टो में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी हुई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था। महिला ने हामी भरी तो आरोपियों ने लिंक भेजकर टेलीग्राम ग्रुप जॉइन कराया। फिर कुछ टास्क दिए गए और बाद में कहा कि क्रिप्टो करंसी में निवेश करो, वो काफी मुनाफा होगा। इस तरह महिला से 9 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर दर्ज हुई। इस ठगी के डेढ़ लाख रुपये जिस बैंक खाता में गए थे, उसे खरीदकर आगे बेचने के आरोप में अब सुखराम व कृष्णा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed