{"_id":"6ac6fe199b7f30e1df03803d","slug":"two-accused-of-murder-arrested-and-one-injured-in-faridabad-encounter-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में हाफ एनकाउंटर: एचआर मैनेजर के हत्यारे मुठभेड़ में दो दबोचे, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में हाफ एनकाउंटर: एचआर मैनेजर के हत्यारे मुठभेड़ में दो दबोचे, एक के पैर में लगी गोली
Thu, 08 Oct 2026 07:51 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:51 AM IST
सार
फरीदाबाद पुलिस ने मानव संसाधन प्रबंधक लक्ष्मण की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी तरुण उर्फ नवीन के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना आदर्श नगर क्षेत्र के डीलर चौक पर एचआर मैनेजर साहूपुरा निवासी लक्ष्मण की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को फरीदाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव के पैर में गोली लगी है। उसके पास से मौके पर एक देसी पिस्टल बरामद की गई। दूसरे आरोपी जतिन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव और अपराध शाखा सेक्टर-65 की संयुक्त टीम को 7-8 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के एक गोदाम में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोदाम पर दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो गोली चलाई थीं।इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तरुण उर्फ नवीन के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की वारदात में उनकी भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन