फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused involved in cyber fraud arrested.

Faridabad News: साइबर ठगी में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused involved in cyber fraud arrested.
दोनों मामलों में आरोपियों ने ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराए थे।

एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कुरैशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 24 अगस्त को अचानक उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके बैंक खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना एनआईटी की टीम ने जांच शुरू की और संजय कॉलोनी, मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में जवाहर कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसने 15 सितंबर को अपने एयरटेल नंबर पर रिचार्ज कराया था। डाटा प्लान में समस्या आने पर उसने 17 सितंबर को गूगल पर एयरटेल कस्टमर केयर नंबर तलाशा। वहां मिले नंबर पर संपर्क करने पर साइबर ठग ने खुद को एयरटेल अधिकारी बताया और केवाईसी कराने के लिए कहा। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी। फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया और स्क्रीन ब्लैक हो गई। बाद में बैंक खाता चेक करने पर उसमें से 97 हजार रुपये निकाले जाने का पता चला। इस मामले में पुलिस ने मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने मानव नामक व्यक्ति का बैंक खाता लेकर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed