फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in firing case

Faridabad News: गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in firing case
26 जून को हुई थी वारदात, तिगांव थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव थाना एरिया में झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में खेड़ीपुल चंदीला डेयरी के पास रहने वाला यूपी बदायूं का मोनू और पलवल के खटेला गांव निवासी मोहित शामिल है। पूछताछ में पता चला कि मोहित के मामा और शिकायतकर्ता का एक साझे का प्लॉट है। इस प्लॉट को लेकर विवाद है। प्लॉट पर शिकायतकर्ता निर्माण करा रहा था तो मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

तिगांव थाना पुलिस को यह शिकायत तिगांव निवासी नितिन ने दी थी। इसमें कहा गया कि 26 जून को नितिन के पिता अनाज मंडी वाले प्लॉट पर गए तो कुछ लोगों ने हथौड़े व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही गोली भी चलाई। इसमें नितिन के पिता को गोली भी लगी थी। तिगांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इस पर जांच करते हुए अब अपराध शाखा की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed