{"_id":"692b3f7a5825077b8b0cae25","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-theft-of-copper-pickup-and-goods-from-the-company-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56779-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंपनी से कॉपर, पिकअप व सामान लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंपनी से कॉपर, पिकअप व सामान लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने पकड़े आरोपी
23 नवंबर की रात को हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में सेक्टर-24 स्थित कंपनी में गार्ड को बंधक बनाकर कॉपर, पिकअप व सामान लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में बिहार मुंगेर के रहने वाले संदीप सुमन व सूरज शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप सुमन इस लूट का सूत्रधार है। इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 23 नवम्बर की रात को वारदात की। आरोपी सन्दीप सुमन लगभग 6 महीने पहले इस कंपनी में काम करता था। वो अब प्याला में गार्ड की नौकरी कर रहा है। इसको रुपयों की जरूरत थी, इसलिए साथियों के साथ लूट की वारदात की। आरोपी पर पहले भी हत्या का मामला बिहार में दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। वहीं आरोपी सूरज, सन्दीप के गांव का ही रहने वाला है। वह काम की तलाश में सन्दीप के पास फरीदाबाद आया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन फरीदाबाद से काबू किया है। ये दोनों बिहार भागने की फिराक में थे। आरोपियों से 2110 किलो ग्राम तांबा, दो एलईडी टीवी व एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। सेक्टर-24 स्थित त्रिकूटा मेटल्स प्लांट में चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की ये वारदात 23 नवंबर की रात को हुई थी। मामले में जतिन चोपड़ा ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया गया कि 5-6 बदमाशों ने कंपनी में चौकीदार को बंधक बनाकर करीब 2000 किला तांबा, एक पिकअप गाड़ी व दो एलईडी टीवी लूट कर पिकअप में डालकर ले गए।