{"_id":"69f8f78970c4cd68960ceeda","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-from-former-mlas-farmhouse-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69137-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा के फार्म हाउस पर हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी आकिल और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी जुबेर को काबू किया है। आरोपियों को तीन मई को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
कैली स्थित पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर 25 और 26 जनवरी 2024 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी वहां से एसी, इन्वर्टर बैटरी, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर और पंखे सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पलवल के गांव सोफ्ता निवासी आकिल और नूंह के गांव डूडोली बढ़ा निवासी जुबेर, जो वर्तमान में फरीदाबाद के गांव डीग में रह रहा है, को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी आकिल ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर फार्म हाउस पर आया था। तीनों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर गाड़ी में भरकर ले गए। बाद में चोरी का सामान जुबेर कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए 6 पंखे और एक वाटर डिस्पेंसर बरामद कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।