{"_id":"69960cde0aa5695be905de77","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-17-tons-of-maize-grains-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63241-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 17 टन मक्का दाना चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 17 टन मक्का दाना चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रक चालक व हेल्पर को नशीला पदार्थ खिलाकर करीब 17 टन मक्का दाना चोरी करने के मामले में अपराध शाखा ने आरोपी धर्मदेव निवासी फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली व आरोपी आमिर निवासी बरालोकपुर, इटावा हाल निवासी फतेहपुर बेरी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार कन्हैया लाल निवासी जिला आगरा ने पुलिस चौकी अनखीर में दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी को उसका ट्रक चालक लगभग तीस टन मक्का दाना छपारा मध्यप्रदेश से लोड कर पंजाब के लिए रवाना हुआ था।
रास्ते में चालक ने दो अज्ञात व्यक्तियों को सवारी के रूप में बैठा लिया। 30/31 जनवरी की रात चालक ने नींद आने पर गाड़ी को सूरजकुंड के पास जमाई कॉलोनी के पास खड़ा कर दिया और सो गया। सुबह उठकर देखा तो ट्रक का तिरपाल हटाया हुआ था तथा करीब 17 टन मक्का दाना चोरी हो चुका था। साथ ही दोनों सवारी मौके से फरार थे।