{"_id":"6940630b4aba5068a50857ca","slug":"two-accused-arrested-for-duping-rs-261-crore-on-the-pretext-of-investing-in-shares-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57973-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 2.61 करोड़ की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 2.61 करोड़ की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
एक कंपनी के नाम से खुलवाया था खाता, कंपनी में दोनों आरोपी हैं पार्टनर
आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आईपीओ व शेयर में निवेश के बहाने 2.61 करोड़ रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यमुनानगर के रहने वाले अभिषेक व संदीप शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त हैं। दोनों “ कोचीन म्यूजिकल फाउंडेशन ” फर्म व उसके अकाउंट में भी पार्टनर है। इसी फर्म के खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे। अभिषेक एलएलबी व संदीप एलएलबी, एमटेक पास है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-35 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इंस्टाग्राम पर उन्होंने आईआईएफएल का लिंक देखकर क्लिक किया तो एक मैसेज आया। फिर उसी नंबर पर निवेश के लिए बात होने लगी। ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप पर ग्रुप में जोड़ा, जहां पर शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश के लिए जानकारी दी जाती थी। फिर एक लिंक भेज कर उनकी जानकारी ली गई और खाता खुलवाया गया। ठगों ने उनसे विभिन्न शेयर और आईपीओ में निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 26115000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड मांगा तो अलग-अलग चार्ज बताकर और रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगे। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।