फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for cheating of Rs 23.65 lakh on the pretext of Telegram task

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 23.65 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating of Rs 23.65 lakh on the pretext of Telegram task
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी, चार दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

दोनों आरोपी महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले हैं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 23.65 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में महाराष्ट्र नागपुर निवासी निकेश बबन पीने और अंजील मधुकर सावरकर शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि निकेश ने अपना खाता अंजील को दिया और उसने आगे साइबर ठगों तक पहुंचाया। इस बैंक खाते में ठगी के 13 लाख रुपये आए थे। दोनों आरोपी दोस्त हैं और 12वीं पास हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-17 निवासी महिला ने दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उनके पास व्हाट्सएप पर लिंक आया था। इस पर क्लिक करते ही उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। वहां पर टास्क के जरिये रुपये कमाने के बारे में बताया गया। बाद में कहा कि प्रीपेड टास्क में निवेश करने पर मुनाफा मिलेगा। इस तरह प्रीपेड टास्क के बहाने महिला से 23.65 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में मुनाफा व निवेश की गई रकम ही नहीं मिली। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

----
सस्ता होम लोन दिलाने के नाम पर 1.87 लाख रुपये की ठगी में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। सस्ता होम लोन दिलाने के नाम पर 1.87 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित मिश्रा दिल्ली के आया नगर का रहने वाला है। ठगी की यह वारदात सेक्टर-20 निवासी व्यक्ति से हुई थी। पकड़ा गया आरोपी अंकित मिश्रा कॉल करने का काम करता था। आरोपी बीकॉम पास है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed