{"_id":"600efff48ebc3e31f35a7a49","slug":"turned-into-a-border-camp-blockade-at-25-places-faridabad-news-noi561962824","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर छावनी में तब्दील, 25 जगहों पर नाकेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर छावनी में तब्दील, 25 जगहों पर नाकेबंदी
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान को चेक करते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : Faridabad
बॉर्डर छावनी में तब्दील, 25 जगहों पर नाकेबंदी
फरीदाबाद। किसान आंदोलन व गणतंत्र दिवस के लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद की गई है। जिले के सभी बॉर्डर इलाकों पर पुलिस तैनात की गई है। डीसीपी व एसीपी स्तर के अधिकारी पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सोमवार को पलवल से किसान एकता मंच के पदाधिकारी पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंचे। उन्होंने फरीदाबाद होते हुए दिल्ली में ट्रैक्टर के साथ प्रवेश की अनुमति पुलिस आयुक्त से मांगी। हालांकि वार्ता बेनतीजा रही। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रविवार शाम से ही जिले में नाकेबंदी कर दी गई। जिले में 25 जगह नाके लगाए गए हैं। वहीं, 35 सौ पुलिसकर्मियों को सड़क पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
रविवार शाम से सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त की और नाकों का निरीक्षण किया। पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में होटल, रेस्तरां व धर्मशाला में जाकर वहां ठहरने वालों की जानकारी ली। उनके रजिस्टर चेक किए। बदरपुर बार्डर और सीकरी नाके पर कड़ी नाकाबंदी की गई है। प्रत्येक आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। हाईवे पर भी पुलिस जगह-जगह वाहनों को रोककर जांच कर रही है। सेक्टर-12 हुडा, सेक्टर-8, चंदावली पुल, सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर और बड़खल फ्लाईओवर पर भी कड़ी नाकाबंदी की गई है। गणतंत्र दिवस के कारण फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
---
मेट्रो में भी बढ़ाई गई सुरक्षा
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मेट्रो में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कड़ी जांच के बाद ही यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश दिया गया। सभी मेट्रो स्टेशन में सोमवार को सीआईएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाई गई। जांच के चलते कई मेट्रो स्टेशनों में सुबह गेट तक लाइन लग गई। इसके साथ ही बल्लभगढ़ बस अड्डे पर भी पुलिस तैनात की गई है।