फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tuesday is the last day for PG admission

Faridabad News: पीजी दाखिले का मंगलवार को अंतिम दिन

Mon, 18 Aug 2025 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 18 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tuesday is the last day for PG admission
- आठ प्रतिशत सीटें अब भी खाली
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आज अंतिम दिन है। जिले के नौ कॉलेजों में 2566 पीजी सीटें उपलब्ध कराई गई हैं जिनमें आठ से 10 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं।


सेक्टर 16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजकीय महिला महाविद्यालय में एमसीए, एमजेएमसी, एस इकोनॉमी और एम ए संस्कृत में अभी सीटें खाली हैं। रिक्त सीटों पर दाखिले का ये अंतिम मौका उच्च शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि 19 अगस्त के बाद पोर्टल दोबारा नहीं खोला जाएगा। दाखिले की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हुई थी। इसके तहत 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए, जिसके बाद 1 अगस्त को मेरिट सूची जारी की गई। सूची के आधार पर चार अगस्त से दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हुई और अब इसका समापन चरण चल रहा है।
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान छात्रों को संबंधित कॉलेज जाकर आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित शुल्क जमा कराना होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि लेट फीस के साथ कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर दाखिला लेकर अपनी सीट सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारियों का कहाना है कि अधिकांश सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि लगभग नौ प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि जो भी छात्र मेरिट सूची में चयनित हैं, वे तुरंत दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें। देर करने पर वे इस अवसर से वंचित हो सकते हैं।


वर्जन--

पीजी पाठ्यक्रमों के लिए सभी सीटों पर दाखिले जोर पर अभी कई सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में सीटें खाली हैं। जिन पर छात्र बिना समय व्यर्थ किए दाखिले ले सकते हैं। -डॉ. सुनिधि, उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed