फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck hits car, two friends injured

Faridabad News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो दोस्त घायल

Tue, 21 May 2024 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Truck hits car, two friends injured
- पलवल से जा रहे थे नीलम चौक, बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर ट्रक ने गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। पलवल से गाड़ी में सवार होकर दो दोस्त नीलम चौक फरीदाबाद किसी कार्य के चलते आ रहे थे। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्याम नगर पलवल निवासी अनिल मावई ने बताया कि 20 मई की दोपहर को वह अपने दोस्त गांव फिरोजपुर निवासी रविन्द्र के साथ गाड़ी को लेकर सेक्टर-57 से नीलम चौक फरीदाबाद जा रहा थे। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से उनकी गाड़ी पलट गई। जिसके बाद वह गाड़ी के शीशे को तोड़कर बाहर आए। इस हादसे में उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed