{"_id":"64d4d75efc846da22703264b","slug":"truck-full-of-lpg-cylinder-overturned-on-the-highway-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: रसोई गैस सिलिंडर से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, घंटों प्रभावित रहा यातायात, जाम से लोगों को हुई समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: रसोई गैस सिलिंडर से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, घंटों प्रभावित रहा यातायात, जाम से लोगों को हुई समस्या
Thu, 10 Aug 2023 05:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:56 PM IST
सार
करीब आधे घंटे जाम लगा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से साइड कराया और जाम को खुलवाया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई चौक पर बृहस्पतिवार सुबह सिलिंडर से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे करीब आधे घंटे जाम लगा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से साइड कराया और जाम को खुलवाया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक दिल्ली के नजफगढ़ से बल्लभगढ़ के प्याला स्थित एक गैस गोदाम में जा रहा था। प्राथमिक जांच में पुलिस को चालक ने बताया कि मैगपाई चौक पर सामने एक ऑटो अचानक उसके सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में लदे रसोई गैस सिलिंडर पूरी सड़क पर बिखर गए। ट्रक का चालक और परिचालक शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकलें।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद किसी ने शिकायत नहीं दी है। हाईवे पर ट्रक पलटने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला। जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन