फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck drivers hit the tanker assitant died one injured

Faridabad News: टायर बदलने उतरे कैंटर सहायक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 09 Oct 2023 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 09 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers hit the tanker assitant died one injured
हादसा करके भागे ट्रक चालक ने बाइक को भी मारी टक्कर घायलपुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हाईवे पर कैंटर का पंचर टायर बदलने उतरे सहायक को पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें सहायक की मौत हो गई। हादसा कर भाग रहे ट्रक चालक ने उसके बाद बाइक सवार को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला श्रावस्ती निवासी अमरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गाड़ी चलाने के काम करता है। सात अक्तूबर रात करीब नौ बजे वह अपने टाटा कैंटर में शास्त्री पार्क दिल्ली से पेपर लोड करके सेक्टर 58 जा रहा था। उसके साथ सहायक सल्लू भी मौजूद था। रात करीब सवा बारह बजे अजरौंदा फ्लाईओवर पर गाड़ी का टायर पंचर हो गया। चालक गाड़ी साइड में लगाकर सहायक सल्लू की मदद से टायर बदलने लगा। इसी दौरान ओल्ड फरीदाबाद की तरफ से एक ट्रक चालक तेज रफ्तार से आया और सल्लू और खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना के दौरान एक बाइक सवार पीछे से आ रहा था। आरोपी चालक ने बाइक सवार को भी टक्कर मार दी थी। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने सल्लू को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed