फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by the sewer overflow problem, people reached the corporation office and expressed their anger.

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोगों ने निगम कार्यालय पहुंचकर जताया रोष

Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the sewer overflow problem, people reached the corporation office and expressed their anger.
कमिश्नर की अनुपस्थिति में अन्य अधिकारियों के समक्ष रखी अपनी बात, प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के तीन नंबर ए ब्लॉक में पिछले एक वर्ष से जारी सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सीवरेज लाइनें जाम रहने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों का एक समूह नगर निगम मुख्यालय पहुंचा और सीधे नगर निगम कमिश्नर से मिलने की कोशिश की। निवासियों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मुख्यालय पहुंचने पर भी उन्हें नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात नहीं मिल पाई, जिसके कारण लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। कमिश्नर की अनुपस्थिति में उन्हें अन्य मौजूद अधिकारियों से ही अपनी बात रखनी पड़ी।

अधिकारियों से तीखी नोकझोंक
जैसे ही लोगों ने सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर समस्या अधिकारियों के सामने रखनी शुरू की, मौजूद निगम अधिकारी ने इसे दूसरे विभाग का मामला बताते हुए जिम्मेदारी उस विभाग पर डाल दी। अधिकारी की यह टिप्पणी सुनकर लोग भड़क उठे और वहां तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। निवासी प्रमोद, मनोज व अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि वे एक साल से गंदगी और बदबू झेल रहे हैं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत खतरे में है, लेकिन नगर निगम सिर्फ आश्वासन दे रहा है। इस दौरान हुए हंगामे को मीडिया के कैमरों ने भी कैद किया।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद मनोज नसावा भी पहुंचे

विरोध कर रहे निवासियों के साथ क्षेत्र के भाजपा पार्षद मनोज नसावा भी मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में माना कि भाजपा सरकार में कुछ अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुनते। नसावा ने कहा कि वह इस पूरे मामले और अधिकारी के व्यवहार की शिकायत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे, ताकि जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों की चेतावनी, नहीं मिला समाधान तो विरोध करेंगे

तीन नंबर ए ब्लॉक के निवासियों ने नगर निगम को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने साफ कहा कि अब वे आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed