{"_id":"69a3462c29ed9a1bd6087eaf","slug":"troubled-by-blackmailing-teenager-commits-suicide-by-consuming-poison-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110262-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोरी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्लैकमेलिंग से परेशान किशोरी ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
नूंह। आकेडा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने ब्लैकमेल करने से परेशान होकर जहर खा लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आठ नामजद के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के ही इरशाद ऊर्फ राशिद पुत्र हासम, मुबीन पुत्र मोहम्मद खान, हासम पुत्र जुम्मा, काजम पुत्र रहिमुद्दीन, गुल्लु पुत्र सिताब, वकील पुत्र साहून, शौकीन पुत्र इल्यास, संजान पुत्र सरफुद्दीन बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जिससे परेशान होकर बेटी ने शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी नरबीर का कहना है कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद