{"_id":"6470e73e7e86a134fa08e6a6","slug":"trouble-with-supply-of-dirty-water-in-bptp-society-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5359-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीटीपी सोसाइटी में गंदे पानी की सप्लाई से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीटीपी सोसाइटी में गंदे पानी की सप्लाई से परेशानी
Fri, 26 May 2023 10:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
कई बार बीपीटीपी को कर चुके हैं शिकायत, साफ सफाई का भी नहीं हो रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीपीटीपी सेक्टर-84 में पिछले दो दिनों से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके कारण लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। साथ ही घर की साफ सफाई का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। लोग पानी खरीद कर जरूरी कार्य कर रहे हैं।
सेक्टर-84 स्थित बीपीटीपी पार्क इलाइट प्रीमियम एल ब्लॉक के प्रधान सुरेश चंद ने बताया कि ब्लॉक में लगभग 100 परिवार रहते हैं। जो पिछले दो दिनों से गंदे पानी की सप्लाई से काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। गर्मी में पानी की मांग ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन सोसाइटी में दूषित पानी उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है। पानी इतना ज्यादा गंदा और बदबू आ रही है कि वह पीने के पानी की बजाए सीवर का पानी लग रहा है। सोसाइटी में पीने के पानी के लिए लोग 20 लीटर की बोतल खरीदते थे, लेकिन अब घर की साफ सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी बोतल खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी जगह पर पानी की लाइन टूटी हुई है, वहीं सीवर की लाइन भी जुड़ गई है। बीपीटीपी को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
-- -- -- -- -- -
गर्मी के दिनों में दूषित पानी की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर के जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे है। - सुरेश चंद, प्रधान
बीपीटीपी को कई बार इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। - पीके श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान
-- -- -- -- -- -- -
दूषित पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है, जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
-रोहित मोहन, वाइस प्रेसिडेंट, बीपीटीपी ग्रुप