{"_id":"647237b43bc13e562a0c3846","slug":"trouble-increased-due-to-rain-with-storm-struggled-with-jam-till-afternoon-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5441-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आंधी के साथ बारिश से बढ़ाई परेशानी, दोपहर तक जाम से जूझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आंधी के साथ बारिश से बढ़ाई परेशानी, दोपहर तक जाम से जूझे
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक पर भरा पानी
सबसे ज्यादा खराब हालत 60 फुट रोड, सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में शनिवार सुबह आंधी के साथ हुई बेमौसम बारिश से लोगों को खासी परेशानी हुई। कई जगहों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। लाेगों को हाईवे समेत कई जगहों पर दोपहर तक जाम से जूझना पड़ा। दूसरी ओर कई क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
शनिवार सुबह छह बजे तेज हवा के साथ बारिश होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक पर पानी भरने से जाम की स्थिति बन गई। अजरौंदा चौक पर पानी भरने से नीलम पुल से हाईवे पर जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। सबसे ज्यादा खराब हालत 60 फुट रोड, सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली। सेक्टर-21 मार्बल मार्केट के कारोबारी विष्णु गाेयल ने बताया कि पानी भरने की वजह से दोपहर तक कारोबार प्रभावित रहा। पूरे बाजार में पानी भरा रहा और लोग दुकान तक नहीं पहुंच सके। आंधी के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की शाखाएं टूट गईं।
-- -
नहीं चले डिस्पोजल
बिजली गुल हाेने से कई डिस्पोजल सेंटरों पर लगी मोटरें बंद हो गई। पानी लिफ्टिंग का काम बंद होने से शहर में जल भराव की समस्या हो गई। डबुआ कॉलोनी और ओल्ड फरीदाबाद समेत कुछ जगहों पर यह समस्या अधिक रही, हालांकि जेनसेट वाले डिस्पोजलों में पंपिंग का काम चलता रहा। ओल्ड फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि अक्सर सेंटरों पर बूस्टिंग स्टेशन चल रहे थे। पहले से जेनसेट का इंतजाम है। दोपहर तक सभी जगहों से पानी निकल गया। एनआईटी और बल्लभगढ़ जोन के कार्यकारी अभियंता पदम भूषण ने कहा कि पानी निकासी के इंतजाम किए गए हैं। एनआईटी में कुछ जगहों पर जल भराव की समस्या रही है।
विज्ञापन
-- -
रेलवे अंडरपास में पानी और बड़खल आरओबी ने बढ़ाई दिक्कत
एफएमडीए की ओर से बड़खल रेलवे ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे एक लेन को बंद किया गया है। दूसरी ओर बारिश के कारण ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास, मेवला महाराजपुर अंडरपास, एनएचपीसी अंडरपास में सुबह पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। ऐसे में ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-22 समेत हाईवे समेत अन्य क्षेत्रों में सुबह अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड ईयर चौक और बल्लभगढ़ बस अड्डे पर भी पानी भर गया। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
-- -
सुबह कुछ जगहों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई थी। शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से निपटने के इंतजाम किए गए हैं। सभी कार्यकारी अभियंता अपने क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
-- -
छह घंटे तक गुल रही बिजली
जिले में बारिश और तेज हवाओं ने जहां मौसम का मिजाज बदल दिया है, वहीं लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। लोगों को छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोग शनिवार सुबह पांच से करीब दोपहर 12 बजे तक कटौती से जूझते रहे। एनआईटी एक, दो, तीन, राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय कॉलोनी, कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और बसेलवा कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों सप्लाई प्रभावित रही। बल्लभगढ़ के हिस्सों में लोग घंटों बिजली प्रभावित रहने के कारण परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में पोल टूटने की भी शिकायतें आई हैं।