{"_id":"69ff6d5c6fb1002caf0727b4","slug":"trouble-due-to-parking-of-vehicles-at-the-main-gate-of-town-park-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69532-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टाउन पार्क के मुख्य गेट पर वाहनों की पार्किंग से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टाउन पार्क के मुख्य गेट पर वाहनों की पार्किंग से परेशानी
विज्ञापन
आने-जाने वाले लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क के मुख्य गेट के बाहर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाने से स्थानीय लोगों और पार्क में आने वाले नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग पार्क में टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सीधे मुख्य प्रवेश द्वार के सामने ही खड़े कर देते हैं।
इससे पार्क के अंदर आने-जाने का रास्ता संकरा हो जाता है और लोगों को दिक्कत होती है। स्थानीय निवासी अंकुर शरण का कहना है कि कई बार वाहन चालकों को समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार छोटे बच्चे वाहनों के बीच से निकलने के दौरान गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
पार्क में आने वाले लोगों का कहना है कि मुख्य गेट के सामने वाहन खड़े होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अंकुर और आरडब्ल्यूए प्रधान ऋषि मलिक ने बताया कि कुछ लोगों को कई बार समझाने के बाद भी वे अपनी आदत नहीं बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसकी शुरुआत हर व्यक्ति को खुद से करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क के मुख्य गेट के बाहर नो-पार्किंग के स्पष्ट संकेत लगाए जाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।