फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trolley stopped the speed of vehicles on the Delhi-Agra National Highway, people struggled with the jam throughout the day

Faridabad News: ट्राले ने रोकी दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार, दिनभर जाम से जूझे लोग दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग सात घंटे रहा जाम

Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Trolley stopped the speed of vehicles on the Delhi-Agra National Highway, people struggled with the jam throughout the day
-हाईवे के वाहन सर्विस रोड पर आने से सेक्टरों व एनआईटी में भी रहा जाम, दोपहर दो बजे हाईवे से हटाया ट्राला
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लभगढ़ में शुक्रवार सुबह छह बजे लोहे से लदे ट्राले का टायर फट गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इससे हाईवे पर करीब सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
वाहनों की लाइन बाटा चौक (चार किलो मीटर) तक पहुंच गई। हालांकि बाद में दिल्ली से मथुरा जाने वाले वाहनों को बाटा फ्लाईओवर से सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। इससे शहर के अंदर भी यातायात प्रभावित हुआ और इस तरह वाहन चालक दिनभर जाम से जूझते रहे। दोपहर दो बजे यातायात पुलिस ने ट्राले को हटाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सुबह 6 बजे अनाज मंडी बल्लभगढ़ के पास बने फुटओवर ब्रिज के पास लोहे के गर्डरों से भरा ट्राला पलवल की ओर जा रहा था, तभी ट्राले का टायर अचानक से हाईवे पर फट गया। इससे अनाज मंडी के पास जेसीबी पुल से पहले जाम लगना शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि सुबह के समय सभी लोग ऑफिस जाते हैं इसलिए सुबह 8 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम व ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले जाम की समस्या को दूर करने के लिए वाहनों को सर्विस रोड के जरिए निकालने की कोशिश की लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से जाम काफी लंबा हो गया। जिसके चलते बाटा फ्लाईओवर और वाईएमसीए फ्लाईओवर को बंद करवाकर सर्विस रोड के जरिए वाहनों को सेक्टरों व बाईपास से पलवल की और रवाना किया गया। जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कंपनी में हुई आधे दिन की छुट्टी, देरी से स्कूल पहुंचे बच्चे
सेक्टर 58 में काफी संख्या में छोटी-बड़ी कंपनियां हैं, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग काम करने आते हैं। शुक्रवार को भी सभी अपने समय अनुसार ऑफिस के लिए निकले थे लेकिन अनाज मंडी के पास जाम होने की वजह से सुबह की बजाए दोपहर को ड्यूटी पर पहुंचे। जिससे कंपनी में उनकी आधे दिन की छुट्टी लगाई गई। सैकड़ों की संख्या में बच्चे सेक्टर-58 के आसपास बने निजी स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, वह भी स्कूल देर से पहुंचे। अनाज मंडी के पास जाम होने की वजह से जेसीबी चौक से आगे के निजी स्कूल व सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी देरी से पहुंचे।
-----------
फ्लाईओवर को बंदकर बाईपास पर किया रूट डायवर्ट
दिल्ली से पलवल जाने वाले नेशनल हाईवे रास्ते पर अनाज मंडी के पास ट्राले का टायर फटने से बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली से फ्लाईओवर के रास्ते पलवल को जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से जाने की बजाए नीचे से सर्विस रोड से डायवर्ट करते हुए बाईपास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाटा फ्लाईओवर और वाईएमसीए फ्लाईओवर को सुबह 9 बजे से लेकर दो बजे तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया।
----

एक्सप्रेस वे से होकर गईं बसें
डिपो से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, होडल, पलवल को जाने वाली बसें शुक्रवार को अनाज मंडी के पास भरी जाम होने की वजह से मोहना रोड से चंदावली बाईपास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से होते हुए गांव साहूपुरा चौक से मलेरना ओवर ब्रिज से पलवल बाईपास से होकर आगरा, मथुरा, अलीगढ़ रूट के लिए रवाना हुईं। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर को दो बजे जाम खुलने के बाद बसें नेशनल हाईवे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचीं।

----
टाइम लाइन-
सुबह 6 बजे :- लोहे से भरा ट्राला का टायर फटा और अनाज मंडी के पास लगा जाम।
सुबह 7 बजे :- ड्यूटी जाने वाले लोगों के चलते जाम बढ़ता चला गया।
सुबह आठ बजे:- पुलिस को सूचना मिलने के बाद वाहनों को सर्विस रोड के जरिए किया बाईपास पर डायवर्ट।

सुबह 9 बजे:- ट्राले में भरे लोहे के सामान को खाली कराने के लिए जेसीबी मशीन को बुलाया गया।
10 बजे से लेकर दो बजे तक :- बाटा फ्लाईओवर और वाईएमसीए फ्लाईओवर को पूर्ण रूप से बंद करके सर्विस रोड पर वाहनों को किया डायवर्ट।

2 बजे:- जेसीबी मशीन की मदद से ट्राले को हटाकर यातायात सामान्य किया।
--
लोगों से बातचीत-
बल्लभगढ़ में जाम होने की वजह से उन्होंने कंपनी में फोन करके छुट्टी के लिए बोल दिया। जिससे उनकी एक दिन की सैलरी काटी जाएगी।- हरवीर लंबरदार

--
सेक्टर-31 से पलवल किसी निजी कार्य के चलते जाना था। बाटा फ्लाईओवर तक उनको कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन बाटा के आगे उनके वाहन को पुलिस ने बाईपास पर डायवर्ट कर दिया। जिससे काफी परेशानी हुई।
राजकिशोर कर्दम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed