फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Triple talaq on WhatsApp by making obscene video of wife

पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर बोला तीन तलाक

Fri, 09 Jul 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq on WhatsApp by making obscene video of wife
फरीदाबाद। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर-सात निवासी एक महिला के साथ धोखे से शादी कर ली। आरोपी ने पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली। महिला को पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। इसके बाद आरोपी ने महिला के व्हाट्सएप कॉल कर तीन बार तलाक बोला और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात जुलाई को मामला दर्जकर लिया था। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और पांच वर्षीय बेटे के साथ रहती है। साल 2019 में उसकी मुलाकात अफजल नाम के युवक से हुई। अफजल ने उसे बताया कि वह भी तलाकशुदा है। इसके बाद दोनों ने 17 जुलाई, 2019 को मुस्लिम रीतिरिवाज से शादी कर ली। महिला ने शादी के समय बने निकाहनामे में खुद को तलाकशुदा लिखवाया, जबकि आरोपी ने उस कॉलम को खाली छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद महिला ने अफजल के फोन में दूसरी महिला की फोटो देखी। अफजल ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोपी के धोखे से आहत होकर महिला अपने घर में उससे अलग रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि अफजल ने महिला के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भेजे, जो उसने शादी के दौरान बना ली थी। अफजल ने महिला को धमकी दी कि यदि वह उसके साथ नहीं रहेगी, तो उसे वायरल कर देगा। पीड़िता ने कहा कि इसकी शिकायत करेगी। 29 जुलाई को अफजल ने अपनी पहली पत्नी को साथ लेकर पीड़िता को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल की और तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता के अधिवक्ता अनीस ने बताया कि वह करीब एक माह तक थानों के चक्कर लगाती रही। तलाक की बात सुनने के बाद महिला ने तीन जून को पुलिस में इसकी शिकायत दे दी। इनके बाद अफजल उसके घर आया और मारपीट करने लगा। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर खुद को बचाया। सेक्टर ग्यारह चौकी पुलिस ने आरोपी को धमकाकर वापस भेज दिया। इसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस आयुक्त से मिलने गई। आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद सात जुलाई को महिला थाना बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed