{"_id":"685eef89d6b0754c67065d6d","slug":"tried-to-steal-money-from-atm-accused-fled-when-alarm-rang-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46087-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एटीएम से पैसे चोरी करने की कोशिश, अलार्म बजने पर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एटीएम से पैसे चोरी करने की कोशिश, अलार्म बजने पर फरार हुए आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मच्छगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चोरी करने की कोशिश की गई। अलार्म बजने पर आरोपी मौके से भाग गए। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि उनके बैंक के साथ में एटीएम लगा हुआ है। 18 जून की रात को दो नकाबपोश एटीएम से पैसे चोरी करने के लिए आए। जैसे ही चोरी करने के लिए एटीएम को तोड़ने लगे, तभी मशीन के अंदर लगा अलार्म बज गया। जिसके चलते चोर मौके से भाग गए। उसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जरूरी दस्तावेज इकट्ठे करने में समय लग गया। इसलिए उनकी ओर से अब पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर केस दर्ज किया गया है।