{"_id":"699f3c9d797147ec6903c759","slug":"tricky-questions-of-physics-and-chemistry-confused-me-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63719-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भौतिकी और रसायन के घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भौतिकी और रसायन के घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
जिले में शांतिपूर्वक हुईं सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे, जिससे पेपर हल करने में अधिक समय लगा। इसके अतिरिक्त अन्य प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गए थे। छात्रों ने पेपर के अन्य हिस्से को आसान बताया। परीक्षा केंद्रों से निकलते हुए कुछ परीक्षार्थियों के चेहरे पर राहत तो कुछ के चेहरे परेशान दिखाई दिए। परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्नों को सीधे-सीधे पूछने की बजाय घुमाकर दिया गया था, जिससे समझने में अधिक समय लगा। जिन परीक्षार्थियों के बेसिक कॉन्सेप्ट सही थे, उनके लिए पेपर थोड़ा राहत देने वाला था। वहीं रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के प्रश्नों ने अधिक परेशान किया। कुछ छात्रों ने बताया डेरिवेशन काफी सरल पूछे गए थे।
इसके अलावा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सौंदर्य और कल्याण, अक्षर कला व कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षाएं दीं। परीक्षार्थियों बताया कि पेपर सामान्य स्तर का रहा। बता दें कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थी 27 फरवरी को पेंटिंग, ग्राफिक्स और एप्लाइड आर्ट विषय की होगी। वहीं 10वीं की 26 फरवरी को रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, टूरिज्म और फूड प्रोडक्शन सहित अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
छात्रों से बातचीत
पिछले पेपर की तुलना में यह पेपर आसान आया था। प्रश्नों को हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। रसायन विज्ञान में अभिक्रियाएं भी आसान थीं।- अनुप्रिया यादव, जीबीएल पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
मुझे भौतिकी के प्रश्न थोड़े कठिन लगे। हालांकि जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के सभी प्रश्न आसानी से हल हो गए। - हर्ष, डीएवी पब्लिक स्कूल
पेपर बहुत आसान आया था। पिछले वर्ष डायग्राम काफी कठिन आए थे। हालांकि इस बार ऐसा नहीं था। पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।- वंशिका व्यास, केवी
रसायन में एक्स और वाई के मान वाले सवाल पूछे गए थे। मैंने काफी अच्छी तैयारी की थी। मुझे पेपर आसान लगा।- दृष्टि