फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tribute paid to the martyrs; their family members honored

Faridabad News: शहीदों को नमन, परिजनों को किया सम्मानित

Thu, 22 Oct 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs; their family members honored
शहीद सिपाही सतबीर सिंह की पत्नी सुनीता को सम्मानित करते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता--
पुलिस स्मृति दिवस पर सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता समेत वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को नमन किया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के पांच जवानों ने कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनमें सिपाही लश्कर (25 दिसंबर 1999), सिपाही महावीर (11 जून 2012), सिपाही संदीप (30 सितंबर 2021), पुलिस उप निरीक्षक रवि (21 फरवरी 2026) और ईएएसआई राजेंद्र (16 अप्रैल 2026) शामिल हैं। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने शहीद सहायक उप निरीक्षक योगराज के पुत्र राजेश मेहता और शहीद सिपाही सतबीर सिंह की पत्नी सुनीता को सम्मानित किया।
विज्ञापन

21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में 10 भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उन्हीं के बलिदान की स्मृति में हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed