फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tribute paid to Major Dhyan Chand on National Sports Day

Faridabad News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

Fri, 29 Aug 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Major Dhyan Chand on National Sports Day
- गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम हुए। इनमें मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय, पेंटिंग प्रतियोगिता और विशेष व्याख्यान शामिल रहे।

प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। वर्ष 2012 से इसे भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार जैसे खेल सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन



कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, स्वास्थ्य लाभ और अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के योगदान और भारतीय हॉकी के स्वर्णिम काल की जानकारी दी गई। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने से नकारात्मकता दूर होती है और अनुशासन, समयबद्धता और सकारात्मक सोच विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed