{"_id":"6ac9338f943deed4a9083cfa","slug":"trials-for-the-state-level-sports-extravaganza-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82258-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज
विज्ञापन
खिलाड़ियों को लाना होगा डोमिसाइल प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 के लिए आज तीरंदाजी, शूटिंग और तैराकी के ट्रायल होंगे। प्रदर्शन के आधार पर इन तीनों खेलों में बालक और बालिका वर्ग में वरिष्ठ श्रेणी के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए हरियाणा का डोमिसाइल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी प्रशिक्षक निरेश यादव ने बताया कि शूटिंग के ट्रायल सुबह नौ बजे एनआईटी-5 स्थित अल्फा शूटिंग अकादमी में होंगे। वहीं, तीरंदाजी के ट्रायल सुबह 10 बजे सुनपेड़ स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के तीरंदाजी मैदान में आयोजित किए जाएंगे। तैराकी के खिलाड़ियों का ट्रायल भी सुबह 10 बजे सेक्टर-46 स्थित आयशर स्कूल में होगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचना होगा। इसके अलावा कराटे, बेसबॉल, कैनोइंग, थ्रोबॉल और रोइंग के ट्रायल अभी स्थगित कर दिए गए हैं। इन खेलों के ट्रायल की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।