{"_id":"653927b5ca3175945a021038","slug":"trial-for-wrestling-sports-nursery-from-friday-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15954-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कुश्ती की खेल नर्सरी के लिए शुक्रवार से ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कुश्ती की खेल नर्सरी के लिए शुक्रवार से ट्रायल
विज्ञापन
खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीददाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में विभाग की ओर कुश्ती के लिए खेल नर्सरी शुरू की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ट्रायल का आयोजन किया गया है। इसमें 8 से 14 आयुवर्ग तथा 15 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को खेल परिसर में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
ट्रायल के आधार पर 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें चुने गए 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों काे 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 हजार रुपये प्रति माह छात्रवृति के रूप में दिए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से जिले में पहले से एथलेटिक्स, फुटबाॅल, हाॅकी, कुश्ती, जूडों, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, बास्केटबॉल की खेल नर्सरियां चल रही हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह गुलिया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों श्रेणी के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।