फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Treatment stopped due to Ayushman card

Faridabad News: आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद, अस्पतालों से मायूस होकर लौटे मरीज

Thu, 07 Aug 2025 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Treatment stopped due to Ayushman card
निजी अस्पतालों ने प्रवेश द्वार पर लगाए इलाज बंद करने के नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार निजी अस्पतालों ने बंद कर दिया है। अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर इलाज बंद करने के नोटिस भी लगा दिए गए हैं। इस कारण बृहस्पतिवार को कई निजी अस्पतालों में पहुंचे मरीजों को मायूस होकर बिना इलाज कराए लौटना पड़ा। आयुष्मान योजना के तहत इलाज राशि का भुगतान नहीं किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हुई, जिनको चिकित्सक ने 7 अगस्त की तारीख दी थी।

निजी अस्पतालों ने बृहस्पतिवार को आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार बंद कर दिया। एनआईटी पांच स्थित सूर्या ऑर्थो अस्पताल के प्रवेश द्वार और रिसेप्शन पर आयुष्मान लाभार्थियों का उपचार नहीं किए जाने का नोटिस लगा दिया गया। अन्य अस्पतालों में भी नोटिस चस्पा कर दिए गए, जिसमें लिखा है- हरियाणा सरकार द्वारा लंबित मांगों के पूरा न होने पर आईएमए हरियाणा के आह्वान पर सात अगस्त से सभी आयुष्मान अस्पतालों में कार्ड धारकों का इलाज इस स्कीम में नहीं होगा। असुविधा के लिए खेद है। इस दौरान उपचार के लिए पहुंचे आयुष्मान लाभार्थियों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के तहत किए गए इलाज से प्रदेश सरकार पर निजी अस्पतालों का करीब 700 करोड़ रुपये बकाया है। इसको लेकर सरकार से कई बार बातचीत की गई, लेकिन निजी अस्पतालों को भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद से ही निजी अस्पताल प्रबंधकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश आईएमए ने सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो निजी अस्पतालों की ओर से आयुष्मान लाभार्थियों को इलाज नहीं मिलेगा। इसके बाद सरकार ने आनन फानन में 300 करोड़ रुपये जारी कर दिए लेकिन 400 करोड़ रुपये व अन्य कई मांगों को पूरा न करने को लेकर बृहस्पतिवार से आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज बंद कर दिया गया।

-------


मरीजों से बातचीत

कुछ समय पहले सीढ़ियों से गिरने से मेरे सर में चोट लग गई थी। मुझे डॉक्टर ने एमआरआई कराने की सलाह दी थी लेकिन बृहस्पतिवार को जब मैं यहां पहुंची तो बिना इलाज के ही मुझे घर वापस लौटना पड़ा। - राखी शर्मा, भारत कॉलोनी


----

आयुष्मान के तहत अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचा था। यहां आकर नोटिस देखा, जिस पर इलाज न होने की बात लिखी है। यदि ऐसा ही रहा तो जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो सकती है। -
संतोष, संजय कॉलोनी




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed