फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   transport minister mool chand sharma corona positive

परिवहन मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, फोन के माध्यम से सुन रहे लोगों की समस्या

Tue, 25 Aug 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
transport minister mool chand sharma corona positive
बल्लभगढ़। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट करके दी। वह होम आइसोलेट हैं। मंत्री के परिवार व कार्यालय के कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। मंत्री के एक सुरक्षाकर्मी व सहयोगी भी संक्रमित मिले हैं। उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उन सभी कार्यक्रमों में शामिल अधिकारी व आमजनों को भी अपनी कोरोना जांच कराने के लिए कहा गया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उनके सेक्टर-8 स्थित मंत्री कार्यालय को प्रशासन द्वारा सैनिटाइज करा दिया गया है। मंगलवार सुबह डॉक्टरों की एक टीम उनके सैंपल लेकर गई है। इसमें उनकी रक्त, मधुमेह व अन्य जांच शामिल हैं। फिलहाल, डॉक्टरों की सलाह पर वह घर में ही हैं और फोन पर ही लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

एक सुरक्षाकर्मी और सहयोगी भी पॉजिटिव
मंत्री के अलावा उनके एक सुरक्षाकर्मी व सहयोगी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, उन्हें भी घर में ही आइसोलेट किया गया है। रोडवेज डिपो प्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि सोमवार को मंत्री के साथ बसों की जांच में मौजूद होने के कारण उन्होंने खुद को तीन दिन के लिए क्वारंटीन कर लिया है। चिकित्सकों ने कहा कि तीन दिन बाद ही उनकी रिपोर्ट में कुछ संक्रमण का पता लग सकता है। उनके अलावा ट्रैफिक प्रबंधक नवनीत बजाज व कार्यशाला के प्रबंधक जितेंद्र भी होम क्वारंटीन हुए हैं। सभी अधिकारी फोन के माध्यम से डिपो स्टाफ से जुड़े हुए हैं, जिससे काम में किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कैलाश गठवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed