फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Transformer damaged due to collision with dumper, power cut for five hours

Faridabad News: डंपर की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, पांच घंटे बिजली गुल

Wed, 24 Jan 2024 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Transformer damaged due to collision with dumper, power cut for five hours
- सेहतपुर के लोगों ने बिजली विभाग में की शिकायत, काफी मशक्कत के बाद सप्लाई दोबारा शुरू
विज्ञापन

- एसडीओ ने कहा- इस दुर्घटना से निगम को करीब चार लाख रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेहतपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बिजली के खंभों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इससे 200 केवी का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण करीब पांच घंटे लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। बिजली निगम अधिकारियों की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तिलपत सब-डिविजन के एसडीओ जवाहर सांगवान ने बताया कि सेहतपुर-ललित नगर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जगह-जगह बिजली के खंभे लगे हैं। मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने इन खंभों में टक्कर मार दी, जिससे दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों खंभों पर 200 और 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे थे। खंभे क्षतिग्रस्त होने से आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। कुछ देर लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार किया, लेकिन जब एक घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी। मौके पर पहुंची टीम ने नुकसान का आकलन कर मरम्मत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सप्लाई दोबारा शुरू की गई। एसडीओ के अनुसार दुर्घटना से निगम को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed