फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Transfer of Rs 6.67 lakh from company director in the name of car dealership

Faridabad News: कार डीलरशिप के नाम पर कंपनी निदेशक से 6.67 लाख ट्रांसफर कराए

Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Transfer of Rs 6.67 lakh from company director in the name of car dealership
टोयोटा कंपनी का कर्मचारी बताकर दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ एरिया की एक कंपनी के निदेशक ने कार डीलरशिप लेने के लिए ऑनलाइन सर्च किया। कुछ दिन बाद उन्हें एक नंबर से कॉल आई और आरोपी ने खुद को टोयोटा कंपनी का कर्मचारी बताकर डीलरशिप देने की बात कही। इसी बहाने से आरोपी ने बैंक खाते की डिटेल देकर 6.67 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-6 स्थित मोती प्लास्टिक्स एंड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार ने दी है। कुछ दिन पहले ये कार डीलरशिप के लिए ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। बाद में इन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को टोयोटा कंपनी की ओर से रमेश रंजन बताया। साथ ही भरोसा दिया कि मैं आपके नाम पर डीलरशिप करा दूंगा। इसके लिए उसने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 565500 रुपये और जीएसटी के 101790 रुपये ट्रांसफर कराए। 20 जनवरी को कंपनी के खाते से ये कुल राशि 667290 रुपये आरटीजीएस के जरिये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने पेमेंट होने के बाद उसका बिल भी दिया। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी के नंबर पर कॉल की तो वो बंद आ रहे थे। शक हुआ कि ये ठगी हो सकती है। बैंक से पता कराया तो पता चला कि जो आरटीजीएस कराई थी तो पीएनबी बैंक में किसी अरविंद कुमार के बचत खाते में हुई थी। 21 जनवरी को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई। अब मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed