फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trains that were closed during the Corona period will be back on track again

Faridabad News: कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटेंगी

Fri, 05 Sep 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Trains that were closed during the Corona period will be back on track again
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, सफर में होगी आसानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लंबे समय से बंद पड़ी कई ट्रेनों के दोबारा शुरू होने की खबर से यात्रियों में खुशी की लहर है। कोरोना काल के दौरान बंद हुईं कई ट्रेनों को भी फिर से चलाने की योजना रेलवे ने बना रहा है। इससे फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा फायदा होगा।



पलवल रेलवे स्टेशन प्रशासन के अनुसार, हाल ही में नई दिल्ली से कोसीकलां तक चलने वाली दो शटल ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारा गया है। इससे यात्रियों को सफर में आसानी होने लगी है। रेलवे वाणिज्यिक निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महामारी से पहले इस रूट पर करीब 44 ट्रेनें प्रतिदिन चला करती थीं, लेकिन लॉकडाउन के बाद इनकी संख्या घटकर केवल 22 रह गई। यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए अब चरणबद्ध तरीके से बंद पड़ी ट्रेनों को दोबारा शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन




रेलवे निरीक्षक ने बताया कि आने वाले समय में पलवल से दिल्ली (64061), पलवल से कुरुक्षेत्र (64494) और जनता एक्सप्रेस (19024) जैसी ट्रेनें भी पटरी पर लौट सकती हैं। वहीं, तूफान एक्सप्रेस (19023) शुरू होने से बिहार और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद जैसे बड़े स्टेशनों से हजारों यात्री प्रतिदिन बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करते हैं। अब तक उन्हें दिल्ली जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी लेकिन ट्रेनों के शुरू होने से यह समस्या भी खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पलवल स्टेशन अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि नई दिल्ली से चलकर कोसीकलां जाने वाली ट्रेन संख्या 64073 और 64074 का परिचालन सोमवार से फिर शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को इससे राहत मिलने लगी है। साथ ही त्योहार के सीजन को देखते हुए रेलवे का प्रयास है कि अधिक से अधिक पुरानी ट्रेनों को जल्द बहाल किया जा सके। यात्रियों का कहना है कि यदि सभी बंद पड़ी ट्रेनें दोबारा शुरू हो जाती हैं तो टिकट की किल्लत कम होगी और सफर अधिक सहज और सुरक्षित बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed