फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trains are arriving late at the station, causing inconvenience to passengers.

Faridabad News: स्टेशन पर देरी से पहुंच रही ट्रेनें, यात्रियों को हो रही परेशानी

Sun, 14 Dec 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Trains are arriving late at the station, causing inconvenience to passengers.
उत्कल कलिंग एक्सप्रेस करीब 7 घंटे देरी से पहुंची, लोग करते रहे इंतजार
विज्ञापन

नई दिल्ली से पलवल जाने वाली पैसेंजर की गई रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुरी से योग नगरी ऋषिकेश के लिए चलने वाली उत्कल कलिंग एक्सप्रेस 18477 शनिवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर करीब सात घंटे देरी से पहुंची। वहीं, 64052 पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे देरी से पहुंची। 64052 पैसेंजर ट्रेन का समय 01: 32 का था, लेकिन ट्रेन 03:34 पर स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसके साथ ही नई दिल्ली से पलवल जाने वाली 64082 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। लगातार देरी से चलने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि यह स्थिति लगभग रोज की बनी हुई है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से कोई सुधार नहीं दिख रहा। यात्री सुरेश ने बताया कि अब ट्रेन के आगमन-प्रस्थान का कोई विश्वसनीय समय नहीं रह गया है। मेरा रोज ट्रेन से आना - जाना होता है और मुझे काफी परेशानी हो रही है। इससे आम यात्रियों, खासकर कामकाजी लोगों और गरीब तबके को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई बार घंटों स्टेशन पर ही बैठकर इंतजार करना पड़ता है। वहीं यात्री करिश्मा ने बताया कि ठंड का मौसम है। ऐसे में स्टेशन पर इंतजार करना काफी मुश्किल हो गया है। ठंड होने के कारण बच्चे और बुजुर्गों का बीमार होने का खतरा बना रहता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed