फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   trains are already booked for festivals

त्यौहार पर ट्रेनें फुल, स्पेशल ट्रेनों से हैं बंधी हैं उम्मीदें

Fri, 13 Sep 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
trains are already booked for festivals
फरीदाबाद। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों के सामने दशहरा व दीवाली जैसे त्योहारों पर अपने घर जाने की चिंता सताने लगी है। दिल्ली, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला व आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली महत्वपूर्ण एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, गरीब रथ, एसी स्पेशल जैसी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग भी मिलने बंद हो गए हैं। कुछ ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच चुकी है। अब लोगों को स्पेशल ट्रेनों को इंतजार है जो त्योहारों के मौके पर विशेष तौर से चलाई जाती हैं।
विज्ञापन

इस स्थिति में एनसीआर के विभिन्न शहरों में रहने वाले नौकरीपेशा लोगों को दशहरा व दीवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने का सपना अब टूटने लगा है। ऐसे लाखों यात्री रेलवे की तरफ अब स्पेशल ट्रेन संचालन के लिए उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। हालांकि, कुछ यात्रियों के लिए तत्काल टिकट का विकल्प अभी भी खुला हुआ है लेकिन चंद सेकेंड में तत्काल कोटे की पूरी सीटें भी भर जाती हैं। ऐसे में उनके लिए और परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर समेत बिहार, बंगाल के यात्री को परेशानी
ट्रेनों में कन्फर्म व वेटिंग टिकट खत्म होने के बाद त्यौहार पर घर जाने की सबसे ज्यादा चिंता पूर्वोत्तर के साथ बिहार, बंगाल, ओडिशा समेत दक्षिण भारत की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को सताने लगी है। इन प्रदेशों से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी है। इन प्रदेशों की तरफ जाने वाले यात्रियों को तत्काल कोटे से भी अधिक उम्मीदें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यूपी, राजस्थान, एमपी के लिए सड़क मार्ग विकल्प
एनसीआर में रहने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत सीमावर्ती कुछ प्रदेशों के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिल्ली के महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, सराय काले खां बस अड्डा, आनंद विहार बस अड्डा त्योहार पर घर पहुंचने के लिए एक बेहतर विकल्प है। इन स्थानों से रोज विभिन्न प्रदेशों की स्लीपर, एसी व नॉन एसी बस सेवा संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed