फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Training centre for athletics, table tennis and hockey will start in Sector-12 sports complex

Faridabad News: सेक्टर-12 खेल परिसर में शुरू होगा एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और हॉकी का प्रशिक्षण केंद्र

Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Training centre for athletics, table tennis and hockey will start in Sector-12 sports complex
खेलो इंडिया के तहत तीन खेलों के उत्कृष्टता केंद्र शुरू करने का खेल विभाग ने लिया निर्णय
विज्ञापन

अवध किशोर श्रीवास्तव
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में खेल सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। खेलो इंडिया के तहत परिसर में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और हॉकी का प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जाएगा। यहां पर पहले से ही फुटबॉल का प्रशिक्षण केंद्र चल रहा है। जहां खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण व किट दी जाएंगी।
लंबे समय से सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में टेबल टेनिस, एथलेटिक्स और हॉकी का प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की मांग की जा रही थी।प्रदेश सरकार की ओर से जिले में खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए इस पर कार्य शुरू किया गया। जिले में मई के अंत तक करीब 50 नई खेल नर्सरियों को शुरू करने की योजना है। इसके अलावा एक आवासीय खेल अकादमी चल रही है। इनमें खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के साथ डाइट के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सहयोग से सेक्टर-12 खेल परिसर में पहले से ही खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र योजना के तहत फुटबॉल अकादमी चलाई जा रही है। इसमें ट्रायल के आधार पर प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। ट्रायल में 15 लड़कियां एवं 15 लड़कों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आवंटित होते है केंद्र
केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आवंटित किया जाता है। इसे शुरू होने के बाद जिले में नए कोच भी तैनात किए जाएंगे। जिले में अभी एक एथलेटिक कोच डॉ. धर्मेंद्र कुमार हैं। वह अकेले 70 खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं।



---

वर्जन



केंद्र सरकार के सहयोग से तीन खेलों का प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र शुरू होने के बाद खेल का सामान व अन्य सुविधाएं भी मिलनी शुरू हो जाएंगी। - गिरीराज, उपनिदेशक खेल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed